खेल की खबरें | पोनप्पा और क्रास्टो लगातार दूसरी हार के बाद बाहर होने की कगार पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी पेरिस ओलंपिक बैडमिंटन महिला युगल में सोमवार को जापान की नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा से हारकर लगातार दूसरी हार के साथ बाहर होने की कगार पर पहुंच गई हैं ।
पेरिस , 29 जुलाई भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी पेरिस ओलंपिक बैडमिंटन महिला युगल में सोमवार को जापान की नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा से हारकर लगातार दूसरी हार के साथ बाहर होने की कगार पर पहुंच गई हैं ।
भारतीय जोड़ी को 48 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी ने 21 . 11, 21 . 12 से पराजय का सामना करना पड़ा ।
इससे पहले कल भारत की यह जोड़ी ग्रुप सी में दक्षिण कोरियाई किम सो यियोंग और कोंग ही योंग की जोड़ी से 18-21 10-21 से हार गई थी ।
दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी पोनप्पा और क्रास्टो फिलहाल ग्रुप में जापान और कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर है ।हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी ।
पोनप्पा ने मुकाबले के बाद कहा ,‘‘ यह हार निराशाजनक है क्योंकि यही एक जरिया था जिससे क्वार्टर फाइनल की राह बनती । जापानी टीम काफी मजबूत थी जिन्हें हम अच्छी चुनौती नहीं दे सके । हमें एक और मैच खेलना है और उम्मीद है कि वह जीत सकेंगे ।’’
अब आखिरी ग्रुप मैच में पोनप्पा और क्रास्टो का सामना आस्ट्रेलिया की सेतियाना मोपासा और एंजेला यू से होगा ।
भारतीय जोड़ी जापानी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शुरू ही से दबाव में दिखी । जापानी जोड़ी ने शुरू ही में 4 . 0 से बढत बना ली । अनुभवी पोनप्पा ने अंक बनाकर अंतर 2 . 7 का किया ।
इसके बाद से हालांकि मुकाबला एकतरफा ही रहा और जापानी खिलाड़ी अपनी बढत पुख्ता करते रहे ।
दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी दबाव में रही । इस बीच क्रास्टो की ऊंगली में चोट लग गई और उसे उपचार कराना पड़ा । भारतीय जोड़ी ने लगातार तीन अंक बनाये लेकिन जापानी जोड़ी ने नौ मैच प्वाइंट के साथ मैच अपने नाम कर लिया ।
क्रास्टो ने कहा ,‘‘ हम सर्वोच्च स्तर पर खेल रहे हैं और इस अनुभव से मेरा आत्मविश्वास बढा है । यहां इतने लोगों के सामने खेलने के लिये काफी हिम्मत और आत्मविश्वास चाहिये । उम्मीद है कि हम अगला मैच जीत सकेंगे ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

