विदेश की खबरें | श्रीलंका और मालदीव की यात्रा पर जाएंगे पोम्पिओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ इस महीने श्रीलंका और मालदीव की यात्रा पर आएंगे।

कोलंबो, 20 अक्टूबर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ इस महीने श्रीलंका और मालदीव की यात्रा पर आएंगे।

चीन के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इस यात्रा के काफी मायने हैं।

यह भी पढ़े | पाक अदालत ने शरीफ के खिलाफ ब्रिटेन के अखबारों में इश्तिहार प्रकाशित करने की अनुमति नहीं दी.

मंत्रिमंडल के प्रवक्ता एवं मंत्री केहलिया रामबुकवेला ने बताया कि पोम्पिओ 28 अक्टूबर को श्रीलंका आएंगे।

रामबुकवेला ने बताया कि पोम्पेओ की यात्रा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ‘ट्रेवल बबल’ व्यवस्था पर केन्द्रित होगी।

यह भी पढ़े | Boris Johnson to Resign Due to Low Salary: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दे सकतें हैं अपन पद से इस्तीफा, कम सैलरी हो सकती है वजह.

‘ट्रेवल बबल’ को यात्रा गलियारा और कोरोना गलियारा भी कहा जाता है। यह पड़ोसी या आस-पास के देशों के बीच यात्रा संबंधी एक विशेष साझेदारी है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मालदीव जाएंगे।

गौरतलब है कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी पोलितब्यूरो के सदस्य यांग जिएची के नेतृत्व में एक उच्च शक्तिशाली चीनी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दो सप्ताह बाद पोम्पिओ कोलंबो आ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\