पोम्पिओ ने ट्रंप के कदमों की आलोचना करने वाले विदेश मंत्रालय के निरीक्षक को बाहर किया
उनकी बर्खास्तगी स्वतंत्र कार्यकारी शाखाओं के उन निगरानीकर्ताओं के खिलाफ उठाए गए कदमों का ताजा उदाहरण है जिन्होंने ट्रंप प्रशासन में कुछ खामियां पाई हैं।
वाशिंगटन, 16 मई विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने मंत्रालय के महानिरीक्षक को बर्खास्त कर दिया है। उन्हें ओबामा प्रशासन ने इस पद पर नियुक्त किया था और अधिकारी का कार्यालय एजेंसी के प्रबंधन में कथित राजनीतिक पक्षपात की आलोचना करने वाला रहा है।
उनकी बर्खास्तगी स्वतंत्र कार्यकारी शाखाओं के उन निगरानीकर्ताओं के खिलाफ उठाए गए कदमों का ताजा उदाहरण है जिन्होंने ट्रंप प्रशासन में कुछ खामियां पाई हैं।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पोम्पिओ ने स्टीव लिनिक को शुक्रवार को नौकरी से निकाल दिया लेकिन उनकी बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं दिया। लिनिक 2013 से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
लिनिक के कार्यालय ने ऐसी कई रिपोर्ट जारी की जिसमें मंत्रालय द्वारा निजी मामलों के निपटान के तरीके की आलोचना की गई।
एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि लिनिक का स्थान स्टीफन अकार्ड लेंगे। वह विदेश सेवा के पूर्व करियर अधिकारी हैं जिनके उपराष्ट्रपति माइक पेंस से करीबी संबंध हैं।
अकार्ड वर्तमान में मंत्रालय के विदेशी दूतावास कार्यालय का संचालन देखते हैं। उन्हें विदेश सेवा का महानिदेशक नियुक्त करने के लिए नामित किया गया था लेकिन उनके पास पर्याप्त अनुभव न होने को लेकर उठी आपत्तियों के बाद उनका नाम वापस ले लिया गया।
कैलिफोर्निया और वर्जीनिया में पूर्व सहायक वकील रहे लिनिक ने महानिरीक्षक की उन रिपोर्टों की निगरानी की है जिनमें ट्रंप प्रशासन के दौरान मंत्रालय की प्रबंध नीतियों की अत्यधिक आलोचना की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

