राजनीतिक ट्रोलिंग : भाजपा ने की पुलिस से शिकायत, राकांपा ने कहा कि भूतकाल को याद करो
जमात

नागपुर....मुंबई, पांच मई कोविड-19 संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सोशल मीडिया पर मिल रहे ‘‘धमकी भरे संदेशों’’ और अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ ‘‘झूठे मामले’’ दर्ज किए जाने को लेकर भाजपा ने नागपुर पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।

नागपुर के नगर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके और अन्य ने सोमवार को पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय को लिखित शिकायत दी।

इसी तरह की एक शिकायत विधान पार्षद प्रसाद लाड ने मंगलवार को रत्नागिरि के पुलिस अधीक्षक से की।

दटके ने आरोप लगाया कि विधानसभा में नेता विपक्ष फडणवीस जब भी सोशल मीडिया पर कोविड-19 की स्थिति के बारे में बात करने के लिए आते हैं, उन्हें मुठभेड़ की धमकी दी जाती है।

उन्होंने पूछा, ‘‘जब नेता विपक्ष को इस तरह की धमकी दी जा रही है तो महाराष्ट्र में आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा?’’

नागपुर से ही ताल्लुक रखनेवाले भाजपा नेता एवं विधान पार्षद अनिल सोल ने कहा कि भाजपा के नेताओं को पिछले कुछ दिन से लगातार ट्रोल (परेशान) किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अनेक टिप्पणियां बहुत ही निजी प्रकार की और निकृष्ट हैं।’’

फडणवीस के अतिरिक्त पूर्व मंत्रियों-चंद्रशेखर बावनकुले, सुधीर मुनगंटीवार और विनोद तावडे को भी सोशल मीडिया पर कथित तौर पर परेशान किया गया।

मुनगंटीवार ने कहा कि भाजपा को निशाना बनाने के लिए ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है।

उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘मैंने, मुझे मेरे फेसबुक लाइव के दौरान तथा अन्य भाजपा नेताओं को परेशान करने वालों का डेटा हासिल कर लिया है। मैंने पाया कि अनेक ऑनलाइन एकाउंट में एक ही नाम हैं जिसका मतलब है कि कुछ लोग इरादतन हमें ट्रोल कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)