देश की खबरें | राजनीतिक दलों ने चुनावों में 212 उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई वजह नहीं बताई :एडीआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव सुधार के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के 212 उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई कारण नहीं बताया है।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई चुनाव सुधार के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के 212 उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई कारण नहीं बताया है।

एडीआर ने कहा है कि कई मामलों में कारण बताने के बजाय राजनीतिक दलों ने अपने इस कदम को जायज ठहराया है।

एडीआर ने इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 1,178 उम्मीदवारों के फॉर्मेट सी7 का विश्लेषण किया।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 212 उम्मीदवारों के चयन के लिए संबद्ध राजनीतिक दलों ने कोई कारण नहीं उपलब्ध कराया है।

उत्तर प्रदेश में, आपराधिक मामलों वाले 827 उम्मीदवारों में 689 (83 प्रतिशत) और गंभीर आपराधिक मामलों वाले 623 उम्मीदवारों में 511 (82 प्रतिशत) के चयन के लिए संबद्ध राजनीतिक दलों ने कारण बताए हैं।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 138 उम्मीदवारों (17 प्रतिशत) के चयन के लिए संबद्ध राजनीतिक दलों ने कोई कारण नहीं बताया है।

उत्तराखंड में, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 76 उम्मीदवारों में 64 (84 प्रतिशत) और गंभीर आपराधिक मामलों वाले 43 उम्मीदवारों में 37 (86 प्रतिशत) के चयन के लिए कारण उपलब्ध कराया गया।

इसके साथ ही उत्तराखंड में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 12 (16 प्रतिशत) उम्मीदवारों के चयन के लिए संबद्ध राजनीतिक दलों ने कोई कारण नहीं बताया है।

गोवा में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 29 (51 प्रतिशत) उम्मीदवारों के चयन के लिए संबद्ध दलों ने कारण नहीं बताया है।

मणिपुर में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले दो (पांच प्रतिशत) उम्मीदवारों के चयन के लिए संबद्ध राजनीतिक दलों ने कारण नहीं बताया है।

पंजाब में आपराधिक मामलों वाले 177 उम्मीदवारों में 146 (82) प्रतिशत के चयन के लिए और गंभीर आपराधिक मामलों वाले 120 उम्मीदवारों में 104 (87 प्रतिशत) के लिए कारण उपलब्ध कराया गया।

इसके साथ ही पंजाब में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 31 (18 प्रतिशत) उम्मीदवारों के चयन के लिए संबद्ध राजनीतिक दलों ने कोई कारण नहीं बताया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘बगैर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों का चयन क्यों नहीं किया गया’, शीर्षक वाले कॉलम में यह पाया गया है ज्यादातर मामलों में सवाल का स्पष्ट जवाब देने के बजाय यह औचित्य बताया गया कि क्यों इन उम्मीदवारों का चयन किया गया। कुछ उम्मीदवारों के लिए दलों ने इस बात का जिक्र किया कि उनके चुनाव जीतने की सर्वाधिक संभावना थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\