देश की खबरें | राजनीतिक दल जनसंपर्क के लिए फिर से अपना रहे हैं ‘यात्रा’ का फार्मूला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस राजनीतिक मौसम में बड़ी संख्या में यात्राएं की जा रही हैं। तमाम नवीनतम तकनीक और सोशल मीडिया की सुविधा होने के बावजूद राजनीतिक दल यात्रा के माध्यम से जन संपर्क के बेहतर पुराने फॉर्मूले को फिर से अपना रहे हैं।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर इस राजनीतिक मौसम में बड़ी संख्या में यात्राएं की जा रही हैं। तमाम नवीनतम तकनीक और सोशल मीडिया की सुविधा होने के बावजूद राजनीतिक दल यात्रा के माध्यम से जन संपर्क के बेहतर पुराने फॉर्मूले को फिर से अपना रहे हैं।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के कई अन्य नेताओं के साथ, पिछले महीने 3,570 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू की थी। रविवार को दो और यात्राएं शुरू हुईं, जिनमें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल (बीजद) की जन संपर्क पदयात्रा और पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम से बिहार के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की 3,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शामिल हैं।

पटनायक ने भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के पास गांधी जयंती के अवसर पर जन संपर्क कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें बीजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं से ओडिशा के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

प्रशांत किशोर और उनके समर्थक यात्रा के दौरान बिहार के हर पंचायत और ब्लॉक तक पहुंचने का प्रयास करेंगे, जिसे पूरा होने में 12 से 15 महीने लग सकते हैं।

किशोर ने भितिहरवा गांधी आश्रम से मार्च की शुरुआत की, जहां से महात्मा गांधी ने 1917 में अपना पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था।

जैसे ही चुनाव रणनीतिकार और उनके समर्थकों ने ‘‘पदयात्रा’’ शुरू की, रास्ते में लोगों ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को अपने 25वें दिन में प्रवेश कर गई और तमिलनाडु और केरल से होते हुए कर्नाटक में पहुंच गई है।

कांग्रेस ने कहा है कि यह भारतीय राजनीति के लिए ‘परिवर्तनकारी क्षण’ और पार्टी के कायाकल्प के वास्ते ‘निर्णायक क्षण’ है।

वर्ष 1983 में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने ‘भारत यात्रा’ के तहत कन्याकुमारी से पैदल मार्च शुरू किया था। यह यात्रा 6 जनवरी, 1983 को शुरू हुई थी और छह महीने बाद नई दिल्ली पहुंची थी।

हालांकि, पर्यवेक्षक चंद्रशेखर की पदयात्रा को काफी हद तक सफल घटना मानते हैं, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की घटना ने 1984 के आम चुनाव में इसके प्रभाव को कम कर दिया।

तत्कालीन प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गांधी ने 1985 में मुंबई में एआईसीसी के पूर्ण सत्र में ‘संदेश यात्रा’ की घोषणा की थी। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल ने इसे पूरे देश में चलाया था।

प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) और पार्टी के नेताओं ने मुंबई, कश्मीर, कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से एक साथ चार यात्राएं कीं। तीन महीने से अधिक समय तक चली यह यात्रा दिल्ली के रामलीला मैदान में संपन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में 1990 में की गई रथ यात्रा ने राम मंदिर आंदोलन को गति देने के लिए निकाली गई थी। सितंबर 1990 में शुरू हुई यात्रा 10,000 किलोमीटर की दूरी तय करने और 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में समाप्त होने वाली थी। इसे उत्तरी बिहार के समस्तीपुर में रोक दिया गया था और आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

राजनीतिक दलों द्वारा कई अन्य यात्राएं निकाली गई हैं जैसे कि 1991 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में एकता यात्रा, अप्रैल 2003 में कांग्रेस नेता वाई एस राजशेखर रेड्डी की 1,400 किलोमीटर लंबी पदयात्रा, 2004 में आडवाणी की ‘भारत उदय’ यात्रा, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छह साल के शासनकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया था।

नेताओं द्वारा की जा रही यात्राओं से उन्हें कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा, यह तो नहीं पता, लेकिन यह कहा जा सकता है कि यात्राएं फिर से प्रचलन में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\