विदेश की खबरें | पोलिश रक्षाकर्मियों ने लगभग 100 भारतीय छात्रों की पिटाई करके वापस यूक्रेन भेजा: बेलारूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बेलारूस ने बुधवार को दावा किया कि पोलिश सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने लगभग 100 भारतीय छात्रों की पिटाई की और उन्हें वापस यूक्रेन भेज दिया, जिसके बाद उन्हें रोमानिया के एक शरणार्थी शिविर में रखा गया।

संयुक्त राष्ट्र, दो मार्च बेलारूस ने बुधवार को दावा किया कि पोलिश सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने लगभग 100 भारतीय छात्रों की पिटाई की और उन्हें वापस यूक्रेन भेज दिया, जिसके बाद उन्हें रोमानिया के एक शरणार्थी शिविर में रखा गया।

संयुक्त राष्ट्र में बेलारूस के राजदूत वैलेन्टिन रयबाकोव ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बयान देते हुए यह टिप्पणी की।

रयबाकोव ने कहा, ‘‘पोलिश सीमा प्रहरियों ने 26 फरवरी को लगभग 100 भारतीय छात्रों के एक समूह को पीटा और यूक्रेन वापस भेज दिया, जिन्हें इसके बाद रोमानिया में एक शरणार्थी शिविर में रखा गया।’’

संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा कि उनके देश में रूसी सैन्य अभियान में एक भारतीय नागरिक मारा गया और एक चीनी नागरिक घायल हो गया। किस्लिट्स्या ने कहा, ‘‘यूक्रेन को गहरा खेद है कि भारत का एक छात्र खारकीव में रूसी सेना की गोलाबारी का शिकार हुआ है। हम भारत और पीड़ित के रिश्तेदारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा था कि लगभग आठ हजार भारतीय, मुख्य रूप से छात्र, यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष उड़ानों के माध्यम से अपने नागरिकों को निकाल रहा है, क्योंकि 24 फरवरी से यूक्रेनी हवाई क्षेत्र बंद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\