जरुरी जानकारी | पॉलिसीधारक और एजेंट के प्रति प्रतिबद्ध हैं: एलआईसी ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दावों का खंडन करते हुए कहा कि वह अपने पॉलिसीधारकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और अपने सभी एजेंट के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली, 20 मार्च भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दावों का खंडन करते हुए कहा कि वह अपने पॉलिसीधारकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और अपने सभी एजेंट के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

एलआईसी के एजेंट के एक प्रतिनिधिमंडल के राहुल गांधी से मुलाकात करने और भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) तथा एलआईसी द्वारा नियमों में हाल ही में किए गए बदलावों का मुद्दा उठाने के एक दिन बाद एलआईसी की ओर से यह स्पष्टीकरण आया है।

एलआईसी एजेंट ने विपक्ष के नेता से कहा था इरडा तथा एलआईसी द्वारा किए गए नियमों में बदलाव से गरीब तथा वंचित समुदायों के लिए बीमा कम किफायती हो गया है तथा एजेंट की स्थिति कमजोर हो गई है।

एलआईसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती ने बयान में कहा, ‘‘ हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि एलआईसी ने ऐसे उत्पाद पेश किए हैं जो इरडा द्वारा निर्धारित नए उत्पाद विनियमों के अनुरूप हैं, जिसमें पॉलिसीधारकों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। ये बदलाव एक अक्टूबर, 2024 से प्रभावी हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि एलआईसी ने लगातार ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक तथा सामाजिक रूप से वंचित वर्गों तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया है क्योंकि वह जीवन बीमा के दायरे को व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोहंती ने कहा, ‘‘ हमारा उद्देश्य प्रत्येक बीमा योग्य व्यक्ति को किफायती लागत पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।’’

उन्होंने कहा कि विभिन्न ग्राहक वर्गों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की जरूरतों को पूरा करने वाले विविध खंड के साथ एलआईसी सभी नियामकीय जरूरतों का पूरी तरह से अनुपालन करती है।

एलआईसी के सीईओ ने कहा कि उदाहरण के तौर पर एलआईसी की सूक्ष्म बचत योजना न्यूनतम एक लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान करती है और यह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त है, जिससे इसकी पहुंच सुनिश्चित होती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्पाद नियमों में बदलाव के बाद एजेंट के लिए ‘कमीशन’ कम नहीं किया गया है, बल्कि इसे चरणबद्ध तरीके से दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है, साथ ही अपनी एजेंसी से जुड़े लोगों की भलाई का भी समर्थन करती है।’’

राहुल गांधी ने एलआईसी एजेंट के एक प्रतिनिधिमंडल से उनके संसद भवन कार्यालय में मुलाकात करने के बाद बुधवार को कहा था कि वह भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण तथा भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा नियमों में बदलाव किए जाने से संबंधित एलआईसी एजेंट की चिंताओं को संसद में उठाएंगे।

उन्होंने कहा था, ‘‘जब 1956 में एलआईसी का गठन किया गया था, तो इसका उद्देश्य सभी भारतीयों को किफायती बीमा प्रदान करना था, विशेष रूप से सबसे गरीब लोगों को जिनके पास कोई अन्य सामाजिक सुरक्षा नहीं थी। मैं यह मुद्दा उठाऊंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एलआईसी का समावेशी दृष्टिकोण सुरक्षित रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी