एजेंसी न्यूज

बेंगलुरु में उपद्रवियों को गिरफ्तार करने वाले कोई भी पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं

बेंगलुरु में उन 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाया गया, जिन पर गुस्साई भीड़ ने तब हमला कर दिया था, जब वे शहर के एक अल्पसंख्यक बहुल इलाके में कुछ लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए गए थे.

बेंगलुरु में उपद्रवियों को गिरफ्तार करने वाले कोई भी पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं
कोरोना संक्रमित (Photo Credits: IANS)

बेंगलुरु, 28 अप्रैल: बेंगलुरु में उन 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को कोविड-19 (Covid-19) की जांच में संक्रमित नहीं पाया गया, जिन पर गुस्साई भीड़ ने तब हमला कर दिया था, जब वे शहर के एक अल्पसंख्यक बहुल इलाके में कुछ लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए गए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

गिरफ्तार किए गए 126 उपद्रवियों में से पांच को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. इससे न केवल पदरायणपुरा में डर पैदा हो गया, बल्कि उन्हें गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों और रामनगर जिला कारागार के कर्मचारियों में भी इसको लेकर भय पैदा हो गया था, जहां उपद्रवियों को शुरू में रखा गया था.

यह भी पढ़ें: कोविड-19: आईटीआई ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरण विकसित किया

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने ट्विटर पर कहा, ‘‘...हममें से 100 से अधिक पुलिसकर्मी, जो पदरायणपुरा गए थे, उनके लिए राहत की बात है, उनकी कोविड-19 की जांच निगेटिव आई है. यह बेंगलुरुवासियों की दुआ है.’’ पुलिस की एक टीम 43 संदिग्ध लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए 19 अप्रैल को कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ पदरायणपुरा इलाके में गई थी, जो एक कोविड-19 रोगी के संपर्क में आए थे. उस दौरान एक हिंसक भीड़ ने उनपर हमला कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).