एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के बिजबेहरा में सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के बिजबेहरा में सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल
सेना के जवान (File Photo)

श्रीनगर, 12 अगस्त : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस/सीआरपीएफ की संयुक्त नाका टीम पर गोलियां चलाई.’’ यह भी पढ़ें : गन्ना बकाया: पंजाब के फगवाड़ा में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध किया

पुलिस ने कहा कि हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).