देश की खबरें | पुलिसकर्मी बन बदमाशों ने महिला डॉक्टर से हीरे जड़े कंगन ठगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर आए बाइक सवार ठगों ने मंगलवार को यहां एक महिला डॉक्टर से उसके हीरे जड़े कंगन उतरवा कर ले लिये और उसे नकली कंगन थमाकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, पांच जनवरी ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर आए बाइक सवार ठगों ने मंगलवार को यहां एक महिला डॉक्टर से उसके हीरे जड़े कंगन उतरवा कर ले लिये और उसे नकली कंगन थमाकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-20 पुलिस को दी गई शिकायत में महिला डॉक्टर मधु भाटिया ने बताया कि बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बदमाशों ने उनकी कैब रुकवा कर उनसे कहा कि इस क्षेत्र में हत्या हो गई है तथा उच्चाधिकारियों का आदेश है कि कोई भी महिला जेवरात पहन कर जा रही है तो गहने उतरवाकर एक लिफाफे में रख दिया जाए।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि शिकायत के मुताबिक शक होने पर भाटिया ने बदमाशों से कहा कि वो पुलिसवाले नहीं दिख रहे हैं, इस पर दोनों बदमाशों ने दूर से अपना एक फर्जी आईकार्ड भी महिला को दिखाया।

उन्होंने बताया कि उनके झांसे में आकर महिला डॉक्टर ने अपने कंगन जैसे ही लिफाफे में रखे बदमाशों ने नजर बचाकर लिफाफा बदल दिया।

सिंह ने बताया कि महिला ने जैसे ही लिफाफा खोला तो उसमें नकली कंगन थे। उन्होंने बताया कि इस बीच कैब चालक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे उसे धक्का देकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे तथा सर्विलांस विधि की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी