एजेंसी न्यूज

भूमि विवाद में पुलिसकर्मी ने दो भाइयों को मारी गोली

उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात अमदंगा थाना क्षेत्र के तेतुलिया में हुई।

भूमि विवाद में पुलिसकर्मी ने दो भाइयों को मारी गोली
जमात

बैरकपुर(पश्चिम बंगाल), 16 मई पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक भूमि विवाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात अमदंगा थाना क्षेत्र के तेतुलिया में हुई।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अरूप मंडल (30) और सुमंत मंडल (28) के रूप में हुई है।

बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अंगरक्षक के रूप में तैनात आरोपी कांस्टेबल घटना के बाद से ही फरार है।

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था जिसे बारासात के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).