जमात
श्रीनगर, 16 मई जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के एक दस्ते पर शनिवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें पुलिस के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के जिले में फ्रीसल में मुख्य चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ के दल पर गोलियां बरसाईं।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में हेड कांस्टेबल मोहम्मद अमीन घायल हो गए।
अधिकारी ने कहा कि घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY