देश की खबरें | झारखंड में ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत और चार घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को एक ट्रक के टक्कर मार देने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हजारीबाग (झारखंड), 25 नवंबर झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को एक ट्रक के टक्कर मार देने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना हजारीबाग शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर चौपारण में उस दौरान हुई थी जब पांच पुलिसकर्मी गश्त पर थे लेकिन तभी अचानक एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जेएपी 7 बटालियन के पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे।
उन्होंने बताया, ‘‘एक ट्रक ने अचानक उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार घायल हो गए।’’
सिंह ने बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए पुलिसकर्मियों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अजय दुबे के रूप में हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

