एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चोरी का स्कूटर लेकर भागने का प्रयास करते नाबालिगों को रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चोरी का स्कूटर लेकर भागने की कोशिश कर रहे तीन नाबालिगों को रोकने के प्रयास में दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | चोरी का स्कूटर लेकर भागने का प्रयास करते नाबालिगों को रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल

नयी दिल्ली, 19 अगस्त दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चोरी का स्कूटर लेकर भागने की कोशिश कर रहे तीन नाबालिगों को रोकने के प्रयास में दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रात्रि ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल विशाल ने 17-18 अगस्त की रात को सीवी रमन मार्ग के पास बिना हेलमेट के स्कूटर चलाते लड़कों को देखा, तो उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन लड़कों ने वाहन की गति बढ़ा दी और भागने की कोशिश की।

हालांकि, कांस्टेबल विशाल ने अपनी बाइक उनके स्कूटर के सामने लगा दी। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि 14 से 15 साल की उम्र के ये लड़के उस स्कूटर पर सवार थे जिसे उन्होंने शनिवार दोपहर करीब एक बजे सनलाइट कॉलोनी से चुराया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने तैमूर नगर से कुछ और वाहन चुराने की भी योजना बनाई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूटर बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

कांस्टेबल विशाल को अस्पताल ले जाया गया और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).