एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: नाबालिग रिश्तेदार से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी को रविवार को निलंबित भी कर दिया गया.

Uttar Pradesh: नाबालिग रिश्तेदार से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 8 मई : अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी को रविवार को निलंबित भी कर दिया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की लड़की एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने अपने ननिहाल आई थी. परिवार का रिश्तेदार बुलंदशहर में तैनात पुलिसकर्मी धर्म सिंह भी गांव आया था.

उन्होंने बताया कि आरोप है कि उसने शुक्रवार रात लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और पड़ोस के एक गांव में ले जाकर उससे बलात्कार किया. लड़की का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसे इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. सूत्रों ने बताया कि लड़की बाद में बमुश्किल अपने घर पहुंची और पूरी घटना के बारे में परिजन को बताया. उसके बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : ONGC Recruitment 2022: ओएनजीसी में 922 पदों के लिए 28 मई से पहले करें आवेदन, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया. लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में उससे बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है. सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान तथा पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित भी कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).