देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्री की हत्या का आरोपी पुलिसकर्मी कार्यकुशल था : ओडिशा के मंत्री ने विस में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मंत्री टीके बेहरा ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाला सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) गोपाल दास एक कार्यकुशल पुलिस अधिकारी था।

भुवनेश्वर, 27 फरवरी ओडिशा के मंत्री टीके बेहरा ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाला सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) गोपाल दास एक कार्यकुशल पुलिस अधिकारी था।

आरोपी एएसआई को इस घटना के बाद बर्खास्त कर दिया गया।

गृह राज्य मंत्री बेहरा ने कहा कि गोपाल दास 1992 में कांस्टेबल के रूप में पुलिस बल में भर्ती हुआ और उसे 2009 में एएसआई के रूप में पदोन्नत किया गया।

उन्होंने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य कुसुम टेटे के एक सवाल के जवाब में कहा कि 1993 के बाद से ओडिशा पुलिस ने 45 बार बेहरा की प्रशंसा की।

गौरतलब है कि पुलिस अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह 29 जनवरी को गांधी चौक में एक जनसभा में भाग लेने के लिए अपनी कार से उतर रहे थे। सरकार ने इस मामले की जांच राज्य अपराध शाखा को सौंप दी थी।

विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि अपराध शाखा यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि गोपाल दास मानसिक रोगी था, ताकि वह सजा से बच जाए।

मंत्री की हत्या का मामला विधानसभा में शून्य काल के दौरान भी उठाया गया, जहां कांग्रेस सदस्य ताराप्रसाद बाहिनीपति और संतोष सिंह सलूजा ने हत्या की एसआईटी जांच कराने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड