देश की खबरें | पुलिस ने किश्तवाड़ में गोवंशीय पशु के वध की झूठी जानकारी फैलाने वालों को चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संवेदनशील किश्तवाड़ जिले में एक गोवंशीय पशु के कथित वध की झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ मंगलवार को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

जम्मू, 22 अगस्त जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संवेदनशील किश्तवाड़ जिले में एक गोवंशीय पशु के कथित वध की झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ मंगलवार को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

किश्तवाड़ पुलिस ने एक बयान में कहा, “ अफवाह फैलाने वाले कुछ लोग गलहर गांव में गोवंश के कथित वध को लेकर सूचनाएं साझा कर रहे हैं। ये अफवाह हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं है। गोवंशीय पशु मोहम्मद युसूफ का था और उसकी मौत दो दिन पहले सांप के काटने की वजह से हुई थी।”

इसके बाद, यह कहा गया कि जानवर को पास के एक खेत में ले जाया गया जहां आवारा कुत्तों ने उसे नोच डाला।

बयान में कहा गया है, “ दुर्भाग्य से कुछ शरारती व्यक्तियों ने घटना की तस्वीरें खींच लीं और उन्हें व्यापक तौर पर प्रसारित किया। इसका प्रसार इलाके में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की मंशा से किया गया था।”

पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र के एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने मामले की गहन जांच की है।

बयान में कहा गया है, “इसके अलावा, चिकित्सा विशेषज्ञ स्थिति पर अपनी राय दे रहे हैं और अगर पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की रिपोर्ट में कहा गया कि मवेशी मालिक ने कोई गलत काम किया था तो उसके अनुसार अपराधियों के खिलाफ कानून के तहत जरूरी कार्रवाई की जाएगी।”

इसमें कहा गया है कि इस बाबत अफवाह फैलाने से बचें और जो लोग इस तरह के व्यवहार में लिप्त पाए जाएंगे, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\