Pakistan: पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी मारे गए
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा पोलियो टीकाकरण टीम पर की गई गोलीबारी में उसे सुरक्षा प्रदान कर रहे चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पेशावर, 10 सितंबर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा पोलियो टीकाकरण टीम पर की गई गोलीबारी में उसे सुरक्षा प्रदान कर रहे चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि घटना टैंक जिले के गुल ईमान इलाके में हुई, जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें घर-घर जाकर पोलियो टीकाकरण करने वाली टीम सवार थी. उन्होंने बताया कि हमले में घायल दो पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : चिप निर्माण में चीन और जापान के बजाय अमेरिका को तरजीह दे रहा उद्योग : बाइडन
अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस और हमलावरों के बीच लंबे समय तक गोलीबारी जारी रही. फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

