नयी दिल्ली, आठ जून आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने जनवरी में एक स्थानीय निवासी को ‘‘बड़े दंगे’’ की तैयारी के लिए कथित तौर पर धन दिए। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अदालत में दायर आरोप पत्र में दी। उतर पूर्वी दिल्ली में हाल में हुए सांप्रदायिक दंगे के सिलसिले में हुसैन को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राकेश कुमार रामपुरी की अदालत में फरवरी में एक स्थानीय निवासी की हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में आरोप पत्र दायर किया। हुसैन, उसके भाई शाह आलम, गुलफाम और तनवरी सहित आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।
यह भी पढ़े | चीन से तनाव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे.
इसमें कहा गया है कि जांच के दौरान गुलफाम ने बताया कि उसने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था।
पुलिस ने दावा किया, ‘‘जनवरी में ताहिर हुसैन ने उससे ‘बड़े दंगे’ की तैयारी करने के लिए कहा। ताहिर ने उसे नये हथियार खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए थे। इसी मुताबिक 31 जनवरी को उसने 100 गोलियां खरीदी थीं। उसके पास पहले से ही 100 गोलियां थीं।’’
यह भी पढ़े | Gold Price Today: सोने में 348 रुपये और चांदी में 794 रुपये की तेजी.
पुलिस ने कहा कि दंगों के दौरान इन 200 गोलियों में से अधिकतर गुलफाम ने ही चलाई थीं और उससे केवल सात कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने कहा, ‘‘‘बड़े दंगे’ की तैयारी, गोलियों की खरीदारी और ताहिर हुसैन के घर से अंधाधुंध गोलीबारी दंगों के पीछे के षड्यंत्र को दर्शाता है।’’
सभी आरोपी जेल में हैं और उन पर भादंसं की धारा 307 (हत्या के प्रयास), 120- बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 34 (सामान्य मंशा) के तहत मामला दर्ज है।
इन अपराधों में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
आरोप पत्र में कहा गया है कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
मामला अजय गोस्वामी की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्हें 25 फरवरी के दंगे के समय गोली लगी थी और उन्होंने गुलफाम और तनवीर को मुख्य आरोपी बताया था। गोस्वामी ने शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों आरोपी हुसैन की छत से अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY