Vikas Dubey Arrested: विकास दुबे को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर उज्जैन से उत्तर प्रदेश लायेगी पुलिस
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जायेगा. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. दुबे को आज मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जायेगा. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. दुबे को आज मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जायेगा और कानपुर कांड में शामिल दुबे के गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने तक हमारा अभियान जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि दुबे के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी. जब उनसे यह पूछा गया कि दुबे के अलावा उज्जैन से और कौन पकड गया है तो अधिकारी ने जवाब दिया कि हमें मीडिया के जरिये यह जानकारी मिली है और अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पत्र नही मिला है.
यह भी पढ़े | वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NGO से की बातचीत, कहा- मेरी काशी ने कोरोना संकट का डंटकर मुकाबला किया.
उनसे जब पूछा गया कि क्या यह उप्र पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस का संयुक्त अभियान था तो उन्होंने जवाब दिया कि नही वहां हमारी टीम मौजूद नही थी. अधिकारी ने कहा कि कानपुर से जांच अधिकारी और पुलिस टीम शीघ्र ही दुबे को लाने के लिये उज्जैन पहुंचेगी. पांच लाख रूपये के इनामी दुबे पर दो और तीन जुलाई की दरम्यानी रात को चौबेपुर के बिकरू गांव में हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है.
जफर अभिनव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

