देश की खबरें | मुंबई में छेड़छाड़ के मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ के एक मामले में उसे गिरफ्तार करने आई पुलिस की एक टीम पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 27 सितंबर मुंबई में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ के एक मामले में उसे गिरफ्तार करने आई पुलिस की एक टीम पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए बोरीवली पुलिस थाने की एक टीम मंगलवार को महेश मोहन शेट्टी (40) उर्फ कोलू को पकड़ने के लिए रत्नाबाई चॉल गई।
पुलिस ने बताया कि महेश के खिलाफ पिछले साल छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान शेट्टी आक्रामक हो गया और उसने सिपाही स्वप्निल शरद पवार को लात मारी और पत्थर से उन पर हमला किया, जिससे इलाके में हंगामा मच गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने शेट्टी को काबू कर पकड़ लिया और बोरीवली पुलिस थाने ले आई।
उन्होंने बताया कि शेट्टी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) और मुंबई पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेट्टी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार समेत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उसे पहले मुंबई पुलिस के जोन-11 की सीमा से बाहर कर दिया गया था, जिसमें गोरेगांव, बोरीवली और कांदिवली जैसे इलाके शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

