देश की खबरें | अदालत में पुलिस का सुझाव : गिरफ्तार जामिया विद्यार्थी को परीक्षा के लिए गेस्ट हाउस में रखा जाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उच्च न्यायालय में सुझाव दिया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगे से जुड़े मामले में गिरफ्तार किये गये जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा को चार दिसंबर से शुरू हो रही परीक्षाओं में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस में रखा जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उच्च न्यायालय में सुझाव दिया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगे से जुड़े मामले में गिरफ्तार किये गये जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा को चार दिसंबर से शुरू हो रही परीक्षाओं में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस में रखा जाए।

पुलिस ने तन्हा की अंतरिम जमानत अर्जी का विरोध करते हुए यह सुझाव दिया। तन्हा ने अनुरोध किया है कि उसे अंतरिम जमानत दी जाए ताकि वह चार से सात दिसंबर तक परीक्षा दे पाए।

यह भी पढ़े | Haryana Shockers: अश्लील वीडियो बनाकर शख्स दो साल तक करता रहा बलात्कार, हुआ गिरफ्तार.

निचली अदालत ने उसे बीए फारसी (स्नातक) की पूरक परीक्षाओं में शामिल होने के लिए चार, पांच और सात दिसंबर के लिए तीन दिन की हिरासत पैरोल दी थी।

हालांकि, तन्हा के वकील ने कहा कि हिरासत पैरोल में पूरा दिन बर्बाद चला जाएगा और वह पढ़ नहीं पाएगा, इसलिए उसने अंतरिम जमानत मांगी है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Faridabad: फरीदाबाद में कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत, 263 नए मामले सामने आए.

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने पुलिस से बृहस्पतिवार को उन्हें तन्हा के लिए परीक्षा केंद्र के पास गेस्ट हाउस के इंतजाम करने के बारे में बताने को कहा।

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एस वी राजू ने अंतरिम जमानत अर्जी का विरोध किया और कहा कि आरोपी जेल में तो पढ़ ही रहा है और जेल में पाठ्य सामग्री की कमी की कोई शिकायत भी नहीं है।

उनका कहना था कि जेल में बड़ी संख्या में ऐसे कैदी हैं जो पढ़ते भी हैं। उनका सुझाव था कि उसे चार दिनों के लिए परीक्षा केंद्र के समीप गेस्ट हाउस में रखा जाए और सुरक्षा अधिकारी गेस्ट हाउस की चौकसी करेंगे।

तन्हा को दंगे की पूर्व नियोजित साजिश का कथित रूप से हिस्सा होने को लेकर इस मामले में 19 मई को गिरफ्तार किया गया था।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों एवं विरोधियों के बीच हिंसा के बाद 24 फरवरी को सांप्रदायिक दंगे भड़क गये थे, जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गये और करीब 200 लोग घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड