देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट पर राज्य की पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया और कहा कि यह सिंह की छवि को खराब करता है और पोस्ट में महिला की इजाजत के बिना उनकी फोटो इस्तेमाल की गई है।
चंडीगढ़, 16 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट पर राज्य की पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया और कहा कि यह सिंह की छवि को खराब करता है और पोस्ट में महिला की इजाजत के बिना उनकी फोटो इस्तेमाल की गई है।
पुलिस ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस महासचिव संदीप संधू ने जांच ब्यूरो के निदेशक को इस संबंध में शिकायत दी थी जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
संधू ने व्हाट्सऐप और अन्य मंचों के जरिए ‘विवेकहीन और असंतुष्ट तत्वों’द्वारा मानहानिकारक संदेश साझा करके मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए ‘आपराधिक और राजनीतिक साजिश’ की जांच की गुजारिश की थी।
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अपमानजनक संदेश फैलाने में मुख्यमंत्री के राजनीतिक विरोधियों की भूमिका को खारिज नहीं किया जा सकता है।
संधू ने कहा कि संदेश में मुख्यमंत्री और मलेरकोटला की महिला के खिलाफ मानहानिकारक और अपमानजनक आक्षेप का प्रसार किया जा रहा है। महिला मुख्यमंत्री के एक रिश्तेदार की जानकार हैं।
पुलिस ने भारतीय दंड की धारा 509, महिला का असभ्य प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम 1986 की धारा चार और छह और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)