एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: बेटी की शादी में 200 से अधिक लोगों के शामिल होने के बाद व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बेटी की शादी में कथित रूप से 200 लोगों को आमंत्रित कर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पु

महाराष्ट्र: बेटी की शादी में 200 से अधिक लोगों के शामिल होने के बाद व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज
शादी समारोह (Photo Credits: Pixabay)

उस्मानाबाद: महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बेटी की शादी में कथित रूप से 200 लोगों को आमंत्रित कर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि विवाह के तुरंत बाद वह व्यक्ति और 16 अन्य लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी.

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के भूम तहसील के रालेसांगवी गांव के रहने वाले दत्तात्रेय टाकले ने अपनी बेटी की शादी की और 29 जून को आयोजित इस समारोह में 200 से अधिक लोग शामिल हुये थे . सरकार के मौजूदा नियमों के अनुसार, विवाह समारोहों में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते है.

विवाह के चार दिन बाद, इस समारोह में शामिल हुए लोगों में से टाकले एवं 16 अन्य व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. टाकले बीमार पड़ गये हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मंगलवार को टाकले के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 10:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).