देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा के संबंध में पुलिस ने तीन मामले दर्ज किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम जुलूस के दौरान भीड़ की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प और उन पर पथराव के संबंध में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम जुलूस के दौरान भीड़ की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प और उन पर पथराव के संबंध में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झड़प में छह पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गये थे।

अधिकारियों ने बताया कि नांगलोई थानाध्यक्ष प्रभु दयाल की शिकायत पर नांगलोई पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना सूरजमल स्टेडियम में हुई।

सिंह ने बताया कि दूसरी प्राथमिकी नांगलोई चौक पर हुई एक घटना के संबंध में नांगलोई पुलिस थाने के निरीक्षक (कानून-व्यवस्था) नानग राम की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि तीसरी प्राथमिकी नांगलोई में मेट्रो स्टेशन के निकट हुई एक घटना के लिए हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित घटनाओं के वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए कई दलों का गठन किया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य हैं और कानून-व्यवस्था कायम की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया था कि मुहर्रम जुलूस निकालते समय शनिवार को लोगों के एक समूह की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। इस घटना में 12 लोग घायल हुए थे और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।

अधिकारियों ने बताया था कि नांगलोई में जुलूस के लिए तय मार्ग को बदलने से रोकने के बाद लोगों ने हंगामा शुरू किया था जिसके बाद उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई।

उन्होंने कहा था कि पुलिस ने ‘‘अनियंत्रित भीड़’’ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस