देश की खबरें | पुलिस ने माता-पिता की डांट से घर छोड़कर गई युवती को मध्यप्रदेश से बरामद किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतबुद्धनगर पुलिस ने माता-पिता की डांट के बाद घर छोड़कर गई 14 वर्षीय किशोरी को मध्यप्रदेश के इटारसी से सकुशल बरामद कर लिया है।
नोएडा, चार नवंबर उत्तर प्रदेश में गौतबुद्धनगर पुलिस ने माता-पिता की डांट के बाद घर छोड़कर गई 14 वर्षीय किशोरी को मध्यप्रदेश के इटारसी से सकुशल बरामद कर लिया है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर 44 में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को कुछ दिन पहले उसके माता-पिता ने डांट दिया था जिससे नाराज़ होकर वह घर से चली गई थी और मध्य प्रदेश के इटारसी पहुंच गई थी।
उनके मुताबिक, उसे इटारसी रेलवे स्टेशन पर यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) ने बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते हुए पकड़ लिया था।
बालियान ने बताया कि वहां पर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नोएडा की रहने वाली है और उसे दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार होना था लेकिन गलती से वह मध्यप्रदेश जाने वाली ट्रेन में बैठ गई।
उन्होंने बताया कि रेलवे की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने किशोरी को अपने संरक्षण में लिया तथा उसे नोएडा ले आई।
थानेदार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

