एजेंसी न्यूज

पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 'सम्मान काफिला' निकाला

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों के अदम्य साहस को सलाम करने के लिए कोविड-19 के वास्ते निर्धारित अस्पताल में इस समारोह में 20 गाड़ियों के काफिले ने हिस्सा लिया।

पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 'सम्मान काफिला' निकाला
जमात

मंगलुरु, 22 अप्रैल कर्नाटक में मंगलुरु पुलिस ने कोरोना वायरस से निपटने में बिना थके, लगातार जुटे डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों, प्रयोगशालाओं के तकनीशियनों, ऐंबुलेंस चालकों तथा अन्य स्टाफ के सम्मान में शासकीय वेनलॉक अस्पताल के कोविड ब्लॉक के समीप बुधवार को 'सम्मान काफिला' निकाला।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों के अदम्य साहस को सलाम करने के लिए कोविड-19 के वास्ते निर्धारित अस्पताल में इस समारोह में 20 गाड़ियों के काफिले ने हिस्सा लिया।

डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को सलाम करने के लिए गाड़ियों का काफिला कोविड ब्लॉक के आसपास चक्कर लगाते हुए आगे बढ़ा।

शहर के पुलिस आयुक्त पीए हर्षा ने इस समारोह की अगुवाई की और लोगों का जीवन बचाने के लिए अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डालने वाली चिकित्सा टीम के प्रति आभारी होने का संदेश दिया ।

इस मौके पर दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सिंधु बी रूपेश, पुलिस अधीक्षक बी एम लक्ष्मी प्रसाद, स्वास्थ्य अधिकारी रामचंद्र बैरी और नगर निगम आयुक्त अजित कुमार मौजूद थे।

शहर पुलिस आयुक्त के ट्विटर हैंडल पर इस समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).