एजेंसी न्यूज

Sambhal Masjid: संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी

संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए कोट पूर्वी मोहल्ले में स्थित शाही जामा मस्जिद के सामने नयी चौकी बनाने का फैसला लिया है, जिसके तहत जमीन की नपाई काम काम शुरू हो गया है.

Sambhal Masjid: संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी

संभल (उप्र), 27 दिसंबर : संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए कोट पूर्वी मोहल्ले में स्थित शाही जामा मस्जिद के सामने नयी चौकी बनाने का फैसला लिया है, जिसके तहत जमीन की नपाई काम काम शुरू हो गया है.

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने यह जानकारी दी. हालांकि चौकी का नाम क्या होगा इसे लेकर उन्होंने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. यह भी पढ़ें : MP Shocker: मध्यप्रदेश के एक गांव में तालाब में डूबे दो लड़के

संभल में सुरक्षा की दृष्टि से नयी पुलिस चौकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी. उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).