एजेंसी न्यूज

Rajasthan: धौलपुर में पुलिस चौकी प्रभारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल फरार

उन्होंने बताया कि इस मामले में पचगांव चौकी प्रभारी एएसआई कुंज बिहारी शर्मा और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने स्कूटी को छोड़ने तथा अवैध शराब का मामला नहीं बनाने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसके बाद में मामला 25 हजार रुपए में तय हो गया.

Rajasthan: धौलपुर में पुलिस चौकी प्रभारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर( Photo Credit-Twitter)

धौलपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के एक दल ने बृहस्पतिवार देर शाम शहर की पचगांव पुलिस चौकी के प्रभारी को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं, मामलें में शामिल हेड कांस्टेबल (Head Constable) फरार है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह (Surendra Singh) ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में आने वाली पचगांव चौकी प्रभारी (SI)कुंज बिहारी शर्मा (Kunj Bihari Sharma) को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. Rajasthan में घट रहे कोरोना के नए मामले, पिछले 24 घंटे में आए 1002 नए केस

उन्होंने बताया कि बीते दिनों नाकाबंदी के दौरान आरोपी पचगांव पुलिस चौकी प्रभारी कुंज बिहारी शर्मा और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने परिवादी सुमित के पिता मुन्नालाल को एक स्कूटी में शराब के साथ पकड़ा था.

उन्होंने बताया कि इस मामले में पचगांव चौकी प्रभारी एएसआई कुंज बिहारी शर्मा और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने स्कूटी को छोड़ने तथा अवैध शराब का मामला नहीं बनाने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसके बाद में मामला 25 हजार रुपए में तय हो गया.

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद दल ने बृहस्पतिवार को आरोपी प्रभारी कुंज बिहारी शर्मा को परिवादी से रिश्वत के 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है.

उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल विनोद कुमार कार्रवाई के समय क्षेत्र में था और भनक लगने पर वह मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया है. सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 12:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).