देश की खबरें | बंगाल में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव रोकने के लिए अनुचित तरीके अपना रहे पुलिस अधिकारी : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के समक्ष कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वे राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनावों को रोकने के लिए अनुचित तरीकों का सहारा ले रहे हैं।

कोलकाता, 27 फरवरी भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के समक्ष कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वे राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनावों को रोकने के लिए अनुचित तरीकों का सहारा ले रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता ने कहा कि पार्टी के संज्ञान में यह बात आयी है कि पुलिस अधिकारी चुनाव ड्यूटी के लिए चुने गए कर्मियों को आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा करने को कह रहे हैं।

दासगुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, "इस कवायद को लेकर शक पैदा होता है और पिछले चार दिनों से कोलकाता पुलिस आयुक्त से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन समय नहीं मिला। इसलिए हम सीईओ कार्यालय में आए।’’

उन्होंने दावा किया, कि यह राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव रोकने के लिए साजिश है।

एक अन्य भाजपा नेता सब्यसाची दत्ता ने आरोप लगाया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी नगर निकायों के कुछ प्रशासक परियोजना आदेश जारी कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा और इसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\