देश की खबरें | पुलिस अधिकारी की हत्या : आईएसआईएस के आतंकी सहित छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में हिंसक जिहाद के तहत एक पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में एक आईएसआईएस आतंकवादी सहित छह लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में हिंसक जिहाद के तहत एक पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में एक आईएसआईएस आतंकवादी सहित छह लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आरोपपत्र अब्दुल शमीम (30), वाई तौफीक (27), खाजा मोहिदीन (53), जाफर अली (26), महबूब पाशा (48) और इजास पाशा (46) के खिलाफ दायर किए गए हैं। इनमें शमीम और तौफीक कन्याकुमारी के निवासी हैं जबकि मोहिदीन और अली तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के हैं। वहीं महबूब पाशा और इजास पाशा बेंगलुरू के हैं।

एक एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि उन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और हथियार कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | India-China Face-off: लद्दाख के तीन इलाकों से हटी चीन की सेना, एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर हुई वार्ता.

उन्होंने कहा कि आरोपपत्र चेन्नई में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर किया गया।

अधिकारी ने कहा कि विशेष उप-निरीक्षक (एसएसआई) विल्सन की शमीम और तौफीक ने आठ जनवरी को गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उस समय विल्सन ड्यूटी पर थे।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी को हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद यह पता चला कि उन्होंने पुलिस सहित लोगों के मन में आतंक पैदा करने के इरादे से इस अपराध को अंजाम दिया था और यह हिंसक जिहाद का हिस्सा था।

एनआईए ने एक फरवरी को यह मामला तमिलनाडु पुलिस से अपने हाथ में ले लिया। जांच के दौरान बड़ी साजिश में मोहिदीन, महबूब, इजास और जाफर की भूमिकाओं का खुलासा हुआ।

उन्होंने बताया कि आईएसआईएस आतंकी समूह के सदस्य मोहिदीन ने मई 2019 से शमीम और तौफीक को जिहादी (हिंसक चरमपंथी) विचारधारा की ओर आकर्षित किया तथा उन्हें तमिलनाडु में विशेषकर पुलिस, के खिलाफ हमले करने के लिए अपने आतंकवादी गिरोह में भर्ती कर लिया था।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2019 में, मोहिदीन ने महबूब, इजास और जाफर को अवैध हथियारों की खरीद करने का निर्देश दिया।

जांच एजेंसी के अधिकारी के अनुसार, जनवरी के शुरू में तमिलनाडु पुलिस ने महबूब के साथियों को बेंगलुरू में गिरफ्तार किया और अन्य की खोज शुरू की। तब मोहिदीन ने शमीम और तौफीक को कन्याकुमारी जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर जांच चौकी में तमिलनाडु पुलिस पर हमला करने का निर्देश दिया।

हमलावर आठ जनवरी को कलियक्काविलई पहुंचे ओर ड्यूटी पर तैनत एसएसआई विल्सन पर हमला कर दिया।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर केरल भाग गए और हथियारों को छिपा दिया। फिर वे अपनी पहचान छिपा कर कोझीकोड गए और वहां से महाराष्ट्र गए। वहां से वे लोग कर्नाटक के उडुपी आए जहां 15 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\