देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
रायपुर, 10 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के मारडुम थाना क्षेत्र के मारीकोडरी गांव के करीब संदिग्ध नक्सलियों ने रेखा घाटी शिविर में पदस्थ आरक्षक नेवरू बेंजाम (32) की गोली मारकर हत्या कर दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को पता चला है कि बुधवार की शाम आरक्षक बेंजाम अपने परिजनों के साथ मारीकोडरी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने मारीकोडर आश्रम के पीछे कार्यक्रम स्थल में बेंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि घटना में माओवादियों के शामिल होने की आशंका है। मारडूम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

