पाकिस्तान में पुलिस ने बलूचिस्तान प्रांत में चार आतंकवादियों को किया ढेर
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. कुछ दिन पहले ही यहां पर फलस्तीन के समर्थन में निकाली जा रही एक रैली में बम विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई थी.
कराची, 26 मई: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. कुछ दिन पहले ही यहां पर फलस्तीन के समर्थन में निकाली जा रही एक रैली में बम विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार की रात को राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके अगबारा में अभियान चलाया था. पुलिस ने बताया, ‘‘भारी गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए जबकि दो आतंकवादी वहां से भाग निकले.’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बड़ी संख्या में बंदूक, गोलाबारूद तथा अन्य हथियार बरामद हुए हैं.
उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को प्रांत में फलस्तीन के समर्थन में निकाली जा रही एक रैली में बम विस्फोट हुआ था जिसमें सात लोग मारे गए थे तथा 13 घायल हो गए थे. इसी घटना की पृष्ठभूमि में पुलिस ने यह अभियान चलाया.
यह भी पढ़ें- अमेरिका का पाक को फिर झटका, कहा- पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता अब भी निलंबित है
पिछले महीने क्वेटा के एक होटल की पार्किंग में बम विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

