देश की खबरें | बंगाल में पुलिस ने भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी पर हमले की घटना की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी उर्फ बाबू मास्टर पर बर्बर हमले की घटना की रविवार को पुलिस ने जांच शुरू कर दी और इस सिलसिले में सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की हैं।

कोलकाता, 14 फरवरी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी उर्फ बाबू मास्टर पर बर्बर हमले की घटना की रविवार को पुलिस ने जांच शुरू कर दी और इस सिलसिले में सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की हैं।

उल्लेखनीय है कि गाजी दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने शनिवार शाम बसंती राजमार्ग पर गाजी की कार पर देसी बम से तब हमला किया जब वह पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद शहर जा रहे थे।

इस हमले में गाजी और उनका वाहन चालक घायल हो गया। उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि गाजी खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और रविवार शाम फॉरेंसिक विशेषज्ञों का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके से सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर ली गई हैं और जांच जारी है।

जांचकर्ता पारिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह मान रहे हैं कि भाजपा नेता पर हमला सुनियोजित था।

अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हमने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ लेंगे। यह सुनियोजित हमला लगता है और इसमें पड़ोसी राज्यों के लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\