देश की खबरें | अख्तर की मानहानि की याचिका पर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए पुलिस को एक फरवरी तक का समय मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दाखिल मानहानि की शिकायत के मामले में जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को शनिवार को एक फरवरी तक का समय दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 16 जनवरी बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दाखिल मानहानि की शिकायत के मामले में जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को शनिवार को एक फरवरी तक का समय दिया।

अदालत ने दिसंबर, 2020 में जुहू पुलिस को मामले की जांच करने और 16 जनवरी को रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था।

हालांकि पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अंधेरी आर आर खान ने स्वीकार कर लिया।

अख्तर ने रनौत के खिलाफ टेलीविजन साक्षात्कारों में उनके खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और बेबुनियाद टिप्पणियां करने के मामले में नवंबर, 2020 में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष एक आपराधिक शिकायत दाखिल की थी।

उन्होंने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

अख्तर के वकील ने दलील दी थी कि प्रसिद्ध गीतकार ने पिछले 55 साल में अपनी साख बनाई है और कंगना ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय टेलीविजन पर तथा सोशल मीडिया पर बेबुनियाद टिप्पणियां की थीं और उनकी साख को नुकसान पहुंचाया।

अख्तर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि रनौत ने पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक ‘मंडली’ का जिक्र करते हुए उनका नाम लिया।

शिकायत के अनुसार रनौत ने यह दावा भी किया कि अख्तर ने अभिनेता रितिक रोशन के साथ उनके कथित संबंधों के बारे में नहीं बोलने की धमकी भी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\