लॉकडाउन निर्देशों का पालन करने पर पुलिस ने नवविवाहित जोड़े को दिया तोहफा
विवाह समारोह में दोनों पक्षों के केवल पांच. पांच लोग शामिल हुए और बुधवार को यहां एक गुरूद्वारे में सुखविंदर सिंह धालीवाल और खुशबीर कौर विवाह बंधन में बंध गए ।
पुलिस कर्मियों ने इस दपंत्ति के लिए एक केक का इंतजाम करवाया । केक का इंतजाम इसलिए करवाया गया क्योंकि इस नवविवाहित जोड़े ने अपने विवाह समारोह के दौरान लॉकडाउन नियमों का पूरी तरह पालन किया था।
विवाह समारोह में दोनों पक्षों के केवल पांच. पांच लोग शामिल हुए और बुधवार को यहां एक गुरूद्वारे में सुखविंदर सिंह धालीवाल और खुशबीर कौर विवाह बंधन में बंध गए ।
विवाह के बाद जब दूल्हा दुल्हन सतनामपुरा के समीप पहुंचे तो वे अचानक हैरान रह गए । एसएचओ ऊषा रानी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने पुलिस थाने के बाहर केक तैयार रखा था।
लॉकडाउन नियमों का पूरी तरह पालन करने के लिए उन्हें बधाई देने के साथ ही दोनों से केक कटवाया गया।
एसएचओ ऊषा रानी का भी हाल ही में विवाह हुआ है और वह भी हाथों में ‘चूड़ा’ पहन कर ड्यूटी कर रही हैं ।
दूल्हे ने कहा, ‘‘ हम पूरी जिंदगी इस बात को याद रखेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

