देश की खबरें | पुलिस ने तीन दिन के नवजात को मुक्त कराया, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवजात को अगवा करने के आरोपी दो व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव से मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया।
गाजियाबाद, 29 अगस्त नवजात को अगवा करने के आरोपी दो व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव से मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बताया कि बच्चे के अगवा होने के 10 घंटे के अंदर उसे छुड़ा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पवन कुमार ने कहा कि आरोपी की पहचान विजय उर्फ राहुल (जो किन्नर है) और प्रिंस के तौर पर हुई है।
मुराद नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बृहस्पतिवार को मीनू (24) नाम की महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।
एसएसपी ने बताया कि शनिवार की सुबह, उसने देखा कि उसका बेटा लापता है और उसके पति संदीप की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया।
सुराना गांव के लोगों ने पुलिस से बच्चे को बचाने की मांग करते हुए सीएचसी के बाहर दिल्ली-मेरठ राजमार्ग को जाम कर दिया।
शनिवार की रात ‘स्पेशल वेपन एंड टैक्टिक्स’ (स्वाट) टीम और मुराद नगर पुलिस ने विजय और प्रिंस को बदनौली गांव से गिरफ्तार कर बच्चे को छुड़ा लिया।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सीएचसी गये थे, जहां किन्नर ने खुद को गर्भवती महिला बताया। बच्चे को लेकर सीएचसी से जाने के बाद, वे बदनौली पहुंचे और अपने पड़ोसियों को मिठाई बांटी और कहा कि उनके यहां बेटा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)