देश की खबरें | पुलिस ने रोहिणी अदालत परिसर में आईईडी विस्फोट मामले में आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में रोहिणी अदालत परिसर में आईईडी विस्फोट के मामले में डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया के खिलाफ यहां की एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च दिल्ली पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में रोहिणी अदालत परिसर में आईईडी विस्फोट के मामले में डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया के खिलाफ यहां की एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दाखिल करते हुए आरोप लगाया कि कटारिया ने 9 दिसंबर, 2021 को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रीतु राज, कमरा नंबर 102, रोहिणी अदालत परिसर में अपने प्रतिद्वंद्वी अमित वशिष्ठ को मारने के इरादे से "जानबूझकर" एक आईईडी रखा और रिमोट से जरिये उसमें विस्फोट किया।

पुलिस ने 1,040 पृष्ठों के आरोपपत्र में आरोप लगाया है, ‘‘उसने अपने जघन्य कृत्य से न्यायाधीश, अदालत के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और अन्य वादियों सहित अदालत में मौजूद अन्य व्यक्तियों के जीवन को भी खतरे में डाला।’’

पुलिस ने दावा किया कि जांच के दौरान आरोपी का संदेह से परे दोषसिद्धि स्थापित करने के लिए पर्याप्त सबूत रिकॉर्ड में आए हैं।

आरोपपत्र में कहा गया है, ‘‘जांच के दौरान, 150 से अधिक कैमरों के सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, घटना के दिन अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले 1000 से अधिक वाहनों का सत्यापन, अधिवक्ताओं या वादियों या पुलिस कर्मियों या पिछले आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों सहित सैकड़ों लोगों से पूछताछ करके, जांच दल घटना के पीछे अपराधी की पहचान करने में सफल रहा।’’

पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने भारतीय दंड संहित और विस्फोटक पदार्थ कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी को 17 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी