विदेश की खबरें | ईरान के अशांत दक्षिण पूर्व प्रांत में पुलिस काफिले पर हमला, 10 अधिकारियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमला ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित गौहर कुह में हुआ। हालांकि, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमला ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित गौहर कुह में हुआ। हालांकि, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

शुरुआती खबरों में केवल यह कहा गया था कि ‘उपद्रवी तत्वों’ द्वारा हमला किया गया है लेकिन कुछ ही देर बाद, ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि 10 अधिकारी मारे गए हैं।

अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान में रहने वाले बलूच लोगों के लिए काम करने वाले समूह ‘हालवाश’ ने एक ऐसे ट्रक की तस्वीर और वीडियो साझा किया जिस पर ईरानी पुलिस वाहनों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हरी पट्टी लगी हुई है।

‘हालवाश’ ने कहा कि हमला सुरक्षा बलों के दो वाहनों को निशाना बनाकर किया गया और उनमें सवार सभी लोग मारे गए। ट्रक को केवल गोलियों से नुकसान पहुंचा है, न कि किसी विस्फोटक के इस्तेमाल से।

सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने कहा कि देश के आंतरिक मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मारे गए पुलिस कमिर्यों की मौत को ‘शहादत’ करार दिया है।

अधिकारियों ने हमले के लिए किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं की है, न ही किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी ली है। यह हमला शनिवार की सुबह इजराइल द्वारा ईरान में बड़े हमले के बाद हुआ।

अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान में फैले बलूच क्षेत्र में गत दो दशक से अधिक समय से बलूच राष्ट्रवादियों द्वारा निम्न स्तर के विद्रोह का सामना कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\