एजेंसी न्यूज

Indore: इंदौर में नशीले पदार्थों के गिरोहों से सांठ-गांठ के आरोप में पुलिस आरक्षक गिरफ्तार

इंदौर में नशीले पदार्थों के गिरोहों से सांठ-गांठ के आरोप में पुलिस के एक आरक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि शहर के आजाद नगर थाने में तैनात आरक्षक लखन गुप्ता को नशीले पदार्थों के गिरोहों से कथित सांठ-गांठ और धन के लेन-देन पर गिरफ्तार किया गया.

Indore: इंदौर में नशीले पदार्थों के गिरोहों से सांठ-गांठ के आरोप में पुलिस आरक्षक गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश), 3 मार्च : इंदौर में नशीले पदार्थों के गिरोहों से सांठ-गांठ के आरोप में पुलिस के एक आरक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि शहर के आजाद नगर थाने में तैनात आरक्षक लखन गुप्ता को नशीले पदार्थों के गिरोहों से कथित सांठ-गांठ और धन के लेन-देन पर गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि गुप्ता के जिम्मे स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के आरोपियों को सम्मन और वॉरंट तामील कराने का काम था, लेकिन वह इनकी तामीली में टालमटोल करता था. यह भी पढ़ें : MP Shocker: एक दिन पहले हुई शादी, दुसरे दिन पति के सामने पत्नी को किया किडनैप, मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

सिंह ने बताया, ‘‘गुप्ता पर लम्बे वक्त से नजर रखी जा रही थी. जांच में पाया गया कि वह धन लेकर नशीले पदार्थों के गिरोहों से सांठ-गांठ कर रहा था और इन गिरोहों के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहा था." उन्होंने बताया कि पुलिस आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और इसमें दोषी पाए जाने पर उसे सरकारी सेवा से बर्खास्त किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).