पुलिस कमिश्नर ने जांच चौकी, जांच बैरियर का किया औचक निरीक्षण
जांच चौकी पर धूप में खड़े होकर जांच कर रहे उत्तर प्रदेश व दिल्ली पुलिस के जवानों को उन्होंने जूस पिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस कमिश्नर ने पुलिस के जवानों से कहा कि वे मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएं तथा लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करवाएं।
नोएडा, 28 अप्रैल गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मंगलवार को दिल्ली- चिल्ला सीमा जांच चौकी सहित जनपद के कई जांच चौकी व बैरियर का औचक निरीक्षण किया।
जांच चौकी पर धूप में खड़े होकर जांच कर रहे उत्तर प्रदेश व दिल्ली पुलिस के जवानों को उन्होंने जूस पिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस कमिश्नर ने पुलिस के जवानों से कहा कि वे मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएं तथा लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करवाएं।
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से ड्यूटी पर सजग रहने को कहा गया है। ड्यूटी के समय सुरक्षा हेतु उन्हें जो सुरक्षा उपकरण चाहिए जैसे कि मास्क, वाइजर, सेनेटाइजर, ग्लव्स आदि वे उसे प्राप्त कर, उनका प्रयोग करें।
उन्होंने जांच चौकी से निकलने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिये।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोमवार देर रात उन्होंने गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद की सीमाओं पर स्थित खोड़ा कालोनी, एनआइबी चौक, माडल टाउन आदि क्षेत्रों पर बनायी गई जांच चौकी जांच बैरियर आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने उक्त जांच बैरियर पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जनपदीय सीमापार से आने वाले वाहनों की सघनता से जांच करने तथा वाहनों पर लगे पास की जांच करने का का आदेश जारी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

