देश की खबरें | अवैध मिनीगन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को विशेष कार्यबल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर छोटे स्तर की एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
भागलपुर, 16 जनवरी बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को विशेष कार्यबल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर छोटे स्तर की एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गंगा पंप नहर परियोजना के नजदीक करकट की छत वाले घर में छापा मारा गया जहां से चार अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, पिस्तौल बनाने के लिए काटी गई छह प्लेट, ड्रिल मशीन और ग्राइंडर समेत कई सामान बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि अवैध हथियार बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से दो पड़ोसी जिला मुंगेर और दो भागलपुर जिले के निवासी हैं।
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि मुंगेर के दो व्यक्तियों द्वारा अवैध हथियार बनाने के लिए सामान की आपूर्ति की जाती थी तथा निर्मित हथियार मुंगेर ले जाकर बेचा जाता था।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मुंगेर के दो अपराधियों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
स0 अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)