देश की खबरें | पुलिस ने किया फर्जी काल सैटर का भंडाफोड,पांच युवतियों समेत सात लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा छापेमारी कर फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड कर अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
जींद, नौ सितंबर हरियाणा के जींद जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा छापेमारी कर फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड कर अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक संदीप धनखड़ ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि हरिगढ़ गांव की सीमा ने 18 अगस्त को साईबर पुलिस में शिकायत की थी कि 21 जुलाई को आईआरडीए में अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति ने उसे फोन कर पॉलिसी रिफंड करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सीमा से कुछ फार्म भरवाए और फिर उसके 30 लाख रुपये हडप लिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीमा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
धनखड़ ने बताया कि जांच में नोएडा के सेक्टर 62 में फर्जी काल सेंटर चलने का पता चला जिसके बाद पुलिस ने इस काल सेंटर में काम करने वाले लक्ष्य, अमन कुमार, दीपा, डोली, वशिका, निशा और फिजा को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना सौरभ पुलिस की पकड से बाहर है।
धनखड ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड, एक लैपटाप बरामद किये हैं।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया की गिरोह गुगल पर विभिन्न हेल्प लाइनों पर अपना नंबर डाले हुए था तथा जब कोई व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार सहायता मांगता था तो वह उसे ठगी का शिकार बनाता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

