देश की खबरें | ओडिशा विस तक मार्च के दौरान पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंगलवार को ओडिशा विधानसभा तक एक मार्च के दौरान झड़प में पार्टी के कई समर्थक और पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

भुवनेश्वर, 27 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंगलवार को ओडिशा विधानसभा तक एक मार्च के दौरान झड़प में पार्टी के कई समर्थक और पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

भाजपा युवा मोर्चा के बैनर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया।

विधानसभा के सामने महात्मा गांधी मार्ग उस समय रण क्षेत्र में बदल गया जब पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका।

पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उन पर बोतलें, अंडे फेंके और पथराव किया जिसके बाद उसने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। झड़प में कई सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ता घायल हो गए।

भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने बताया कि झड़प में एसीपी अमिताव माहपात्र समेत करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हुए और कम से कम पांच पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\