एजेंसी न्यूज

पश्चिम बंगाल में रेड जोन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर किया हमला

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम की है, जब पुलिस गश्त दल टिकियापाड़ा इलाके में पहुंचा । इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के नियमों एवं सामाजिक मेल-जोल से दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुये लोग बड़ी तादाद में स्थानीय बाजार में जमा हैं ।

पश्चिम बंगाल में रेड जोन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर किया हमला
जमात

कोलकाता, 28 अप्रैल प​श्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के टिकियापाड़ा में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करा रही पुलिस पर मंगलवार को भीड़ ने हमला कर दिया । टिकियापाड़ा कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से 'रेड जोन'में शामिल है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम की है, जब पुलिस गश्त दल टिकियापाड़ा इलाके में पहुंचा । इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के नियमों एवं सामाजिक मेल-जोल से दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुये लोग बड़ी तादाद में स्थानीय बाजार में जमा हैं ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'जैसे ही पुलिस ने उन्हें घर लौटने के लिये कहा, भीड़ ने उन पर पथराव किया और उनकी पिटाई कर दी । घटना में दो पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुये हैं।'

पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

बाद में त्वरित कार्य बल समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने के लिये मौके पर पहुंच गये ।

हावड़ा जिले के तृणमूल कांग्रेस नेता एवं वन मंत्री राजीब बनर्जी ने पुलिसकर्मियों पर हमले की आलोचना की और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).