एजेंसी न्यूज

Noida: ग्राहकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने रेस्त्रां मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक रेस्त्रां में मालिक एवं कर्मचारियों के हमले में तीन लोगों के घायल होने की घटना के बाद पुलिस ने सोमवार को रेस्त्रां मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है .

Noida: ग्राहकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने रेस्त्रां मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नोएडा, 3 मई : उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक रेस्त्रां में मालिक एवं कर्मचारियों के हमले में तीन लोगों के घायल होने की घटना के बाद पुलिस ने सोमवार को रेस्त्रां मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है .

पुलिस ने इसकी जानकारी दी . पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है . यह भी पढ़ें : खरगोन में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं; नागरिकों से घरों में ही ईद, अक्षय तृतीया मनाने को कहा

उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों की पहचान रेस्त्रां मालिक अजय जायसवाल, रेस्त्रां में काम करने वाले सनी, और 16 साल के एक नाबालिग के तौर पर की गयी है .

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).