एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के मूंजखेड़ा गांव में कुछ दिन पहले हुई डकैती के मामले में जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

देश की खबरें | पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया

नोएडा, 12 अगस्त उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के मूंजखेड़ा गांव में कुछ दिन पहले हुई डकैती के मामले में जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी हुई रकम में से 60 हजार रुपये की नकदी, सोने की छह अंगूठियां, एक सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस आदि बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि कथित डकैतों ने थाना दनकौर क्षेत्र के गांव मूंजखेड़ा में रहने वाले लोकेश शर्मा के घर पर नौ अगस्त की रात डकैती की थी और विरोध करने पर शर्मा के बेटे संदीप को छत से फेंक दिया था।

अपर उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीणों ने एक बदमाश सोनू को मौके से पकड़ लिया था और अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को थाना दनकौर पुलिस सलारपुर के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस दल पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो राहुल नामक बदमाश के पैर में लगी है। पांडे के मुताबिक, घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मौके से दो बदमाश भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 01:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).