एजेंसी न्यूज

UP में भाजपा के स्थानीय नेता की हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को गिफ्तार किया

नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र के निलौनी मिर्जापुर गांव में नौ फरवरी को भाजपा के स्थानीय नेता वीरपाल की हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को गिफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को वीरपाल की हत्या कर दी गई थी.

UP में भाजपा के स्थानीय नेता की हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को गिफ्तार किया

नोएडा (उप्र),13 फरवरी : नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र के निलौनी मिर्जापुर गांव में नौ फरवरी को भाजपा के स्थानीय नेता वीरपाल की हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को गिफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को वीरपाल की हत्या कर दी गई थी. कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया है और पूछताछ में पता चला कि वीरपाल की पत्नी नेहा का पिछले तीन साल से मुकेश उर्फ सोनू से प्रेम संबंध है. दोनों मिलकर वीरपाल को रास्ते से हटाना चाहते थे.

उन्होंने बताया कि इसी बीच नेहा को पता चला कि वीरपाल को जमीन के लिये एक करोड़ का मुआवजा और भूखंड मिलने वाला है, इसके बाद हत्या की साजिश रची गई. उन्होंने बताया कि नेहा और मुकेश ने हत्या करने के लिए राजकुमार और भूदेव शर्मा को 50 हजार रुपये दिए. नौ फरवरी की रात चारों ने उसकी गला दबाकर हत्या की, इसके बाद शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. यह भी पढ़ें : MP: कटनी में बड़ा हादसा, टनल की दीवार धंसने से दबे कई मजदूर, 5 को निकाला गया, 4 अभी भी फंसे

अरोपी इसके बाद शव पर रजाई डालकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि वीरपाल के 13, 11 व सात साल के तीन बच्चे हैं. पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).