देश की खबरें | गौतमबुद्धनगर में पुलिस ने 11 बदमाश दबोचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार सुबह आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 28 अगस्त । थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार सुबह आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया।

वहीं, थाना फेस-2 पुलिस ने कंपनियों में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को चोरी किए गए सामान के साथ पकड़ा।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर में पुलिसकर्मी ने PM मोदी और CM योगी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी किया पोस्ट, मामला दर्ज.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह को थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सोनू ,आबिद, आजाद, संदीप, कैलाश, निखिल, आकाश सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दर्जनों लूट की वारदातों में शामिल होना कबूला है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने लूटे हुए 10 मोबाइल फोन, लूट में प्रयोग होने वाली तीन मोटरसाइकिल, देसी तमंचा व चाकू बरामद किया है।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: केरल के वायनाड में CM पिनराई विजयन के इस्तीफे की मांग करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर भाजी लाठियां (Watch Video).

उधर, अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने शुक्रवार को कंपनियों में चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्य इमरान, ताहिर तथा राकेश को ककराला गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से सलोरा कंपनी से चोरी की गई चार वाशिंग मशीन, 13 होम थिएटर बरामद किये। बदमाश इन्हें एक मिनी ट्रक में भरकर ले जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार की है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\